Friday, June 18, 2010

आनर किलिंग: बिहार के प्रेमी युगल का पंजाब में कत्ल

पंजाब में ऑनर किलिंग का एक और मामला जुड़ गया है। बिहार में प्रेम विवाह रचाकर पंजाब आए प्रेमी युगल की फगवाड़ा में 16 जून कि रात बुधवार को देर रात लड़की के परिजनों ने तेजधार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। फगवाड़ा के गांव महेड़ू में इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब यह नव दंपति खेत में बने कमरे की छत पर सो रहा था।

23 वर्षीय युवक कमलेश यादव निवासी पहरपुर थाना सरतेलया, जहानाबाद ने 20 वर्षीय खुशबू कुमारी निवासी मझिआबा, रांची से कुछ माह पहले शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद वे झारखंड से महेडू आ गए थे। खेत मालिक अमरजीत के मुताबिक उनको इस घटना का वीरवार सुबह उस समय पता पता चला जब अन्य मजदूरों ने जानकारी दी कि कमलेश व खुशबू खेतों में नहीं हैं। अमरजीत सिंह गांव के कुछ लोगों व अन्य श्रमिकों के साथ जब मौके पर पहुंचे तथा कमलेश को ढूंढने के लिए छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वहां कमलेश तथा खुशबू की खून से लथपथ लाशें पड़ी थी। सरपंच अमरजीत ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी एसएचओ रविंद्र सिंह के अनुसार घटनास्थल पर मिले सबूतों व आरंभिक जांच के आधार पर लड़की खुशबू के पिता अरविंद शर्मा व अन्यों के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि कमलेश यादव उन्हें अक्सर बताता रहता था कि उसे उसके ससुर की तरफ से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कमलेश को गांव में रह रहे रिश्तेदारों और अन्य लोगों से भी खबरें मिलती थीं कि उन्हें उसके ससुर की ओर से धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। पुलिस ने सरपंच की शिकायत और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

अंजाम का डर था

सरपंच और गांववासियों के मुताबिक जब से कमलेश यह शादी करके आया था चुपचाप रहता था। अंतरजातीय विवाह के कारण कमलेश रात को घर की छत पर सोता भी था तो सीढ़ी ऊपर खींच लिया करता था। सूत्रों से यह भी पता चला है कि कमलेश के साथ ही काम कर रहा एक श्रमिक डेढ़ माह से गांव गया हुआ है शायद उसी ने उसके ससुर अरविंद शर्मा को उनके यहां रहने की जानकारी दे दी हो।

5 comments:

आशीष मिश्रा said...

जो भी हुआ बहोत बुरा हुआ.......

संजय पाराशर said...

ठीक है, कर ली मन की .......
अब सड़ेंगे जेल में
क्या लिखना... शब्द भी नही कुछ लिखने को ...

Bhavesh (भावेश ) said...

शर्मनाक. जब तक हमारा कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ कानून ऐसे दुष्कृत्य करने वालो को तत्काल फांसी की सजा नहीं देता तब तक समाज में इज्जत के नाम पर ये घिनौना खेल बदस्तूर जारी रहेगा.

सुरेन्द्र Verma said...

muhabbat karanewale muhabbat ki paribhasha hi badal dala hai. Jo bhi hua bura hua, isake anjam bhi unhi ko bhogna hai aur samaj ko sikh leni hai.

शारदा अरोरा said...

बहुत बुरा हुआ , मैंने अपने ब्लॉग ' सफ़र के सजदे में ' पर एक नज्म ऑनर किलिंग पर बेटी की तरफ से लिखी है ..चाहें तो पढ़ लें ' ईंट-गारे से छत नहीं होती ' ...